लखनऊ: कोविड मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। शनिवार सुबह आई रिपोर्ट में 7 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। महाराजगंज में एक दिन में 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसके अलावा गोरखपुर, बहराइच, गोंडा और प्रयागराज में भी 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।इस दौरान 6 मरीज रिकवर भी हुए। फिलहाल प्रदेश में कुल 50 एक्टिव केस हैं।
इस महीने में अब तक राज्य में कुल 101 कोविड पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।शुक्रवार को प्रदेश भर में 42 हजार 520 जांच की गई हैं। पॉजिटिव आए मरीजों में 3 की जांच जिला अस्पताल में हुई हैं। वहीं 2 मरीज की RT-PCR जांच निजी पैथोलॉजी में हुई। इसके अलावा 2 मरीजों की एंटीजन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यूपी में सबसे ज्यादा जांच अलीगढ़ में हुई। यहां एक दिन में 2282 कोविड सैंपल की जांच हुई।
वहीं कुशीनगर में 6 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा अम्बेडकर नगर, गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर और लखनऊ में 4-4 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा महाराजगंज और अमरोहा में 3-3 एक्टिव मरीज हैं।कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अब एक्सपर्ट्स ज्यादा अलर्ट रहने की बात कह रहे हैं।जिन मरीजों को पहले से ही गंभीर रोग हैं उन्हें भी ज्यादा एहतियात बरतना होगा। भीड़-भाड़ वाली जगह से बचने के अलावा मास्क के प्रयोग से संक्रमण से बचा जा सकता हैं।
Comments are closed.