नहीं थम रहे सड़क हादसे बोलेरो की जोरदार टक्कर से बाइक सवार 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़
रिपोर्ट
कानपुर:थाना खन्ना के चिचारा गांव निवासी बृजेश सिंह (27) बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में ड्राइंग कर्मचारी है। बुधवार रात करीब दस बजे वह बाइक से खन्ना टोल प्लाजा की ओर जा रहा था। तभी एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के चचेरे भाई बृजेंद्र ने बताया कि बृजेश तीन साल से एक्सप्रेस-वे में काम करता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। घटना से मृतक के पिता शिवपाल सिंह, मां मंजू और बड़े भाई योगेश का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश में जुट गई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान चली गई।
Comments are closed.