भारत जोड़ो यात्रा के बाद स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर माँ के साथ हसते खेलते दिखे राहुल गाँधी

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता

दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस में हिस्सा लेने पहुंचे।भारत जोड़ो यात्रा में गर्मजोशी दिखाने के बाद यहां राहुल काफी हल्के-फुल्के मूड में दिखे। राहुल ने जहां पहले पत्रकारों से बातचीत में ठंड के दौरान अपने टी-शर्ट पहनने का राज बताया, वहीं कार्यक्रम के दौरान वे अपनी मां सोनिया गांधी के साथ हंसी-ठिठोली करते भी दिखे।एक मौके पर तो सोनिया से बातचीत के दौरान राहुल ने उनसे प्यार जताते हुए उनका मुंह पकड़ लिया।

हालांकि, सोनिया ने डांट लगाते हुए उनका हाथ झटक दिया।इस दौरान कांग्रेस नेता अंबिका सोनी को भी राहुल और सोनिया गांधी से बातचीत करते देखा जा सकता है।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।पिछले दिन राहुल गांधी कड़ाके की ठंड में सफेद टीशर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू,इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पर पहुंचे थे और उन्हें नमन किया था।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More