बहराइच: जिले के विशेश्वरगंज थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर लिया। महिला का शव शुक्रवार को कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया। महिला सिपाही के आत्महत्या की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी व एएसपी ने जांच किया। सुसाइड नोट मिलने की चर्चा है, लेकिन पुलिस अभी पुष्ट नहीं कर रही हैं।
उन्नाव जिले की रहने वाली निधि सिंह 2018 बैच की महिला सिपाही थी। वह बीते दो माह से विशेश्वरगंज थाने में तैनात है। शुक्रवार को महिला सिपाही का शव फंदे से लटकता मिला। महिला की आत्महत्या करने की सूचना पर एसपी प्रशांत वर्मा व एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह मौके पर पहुँचे। एसपी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मौके का निरीक्षण किया है। जांच की जा रही हैं।
Comments are closed.