लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधान भवन प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा व चित्र पर पुष्प अर्पित किया। किसान कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहे चौधरी जी की जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के सामने कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को दिए जाने वाले ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख आदि मौजूद रहे।
उधर, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि देश को तरक्की के मार्ग पर ले जाना है तो कृषि विकास की दर को दोगुना करना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह क्षमता है कि कृषि विकास की दर को वह दोगुना कर सकता है। और प्रधानमंत्री के सपने को साकार कर सकता है।अब बीमार मिट्टी को उपचार देने और किसानों की आय को बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खेती का अभियान चलाया है। गंगा तटवर्ती 27 जिलों में और बुंदेलखंड के 7 जनपदों में इस खेती को किया जा रहा है । उन्होंने कहा की सभी किसानों को इससे जुड़ना होगा।
Comments are closed.