मध्य प्रदेश:दमोह में 7 साल का बच्चा खेलते वक्त 28 फीट गहरे कुए में गिर गया। अच्छा ये रहा कि साथी बच्चे की समझदारी से बच गया। जैसे ही यह बच्चा गिरा, उसने जोर-जोर से चिलाना शुरू कर दिया। बच्चे का शोर सुनकर सुनकर परिवार के सदस्य बाहर निकले और फिर घर के मालिक पवन जैन ने अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चे को बाहर निकाला।पवन ने बताया कि दो बच्चे अरनव और संयम जैन खेल रहे थे। तभी अरनव का पैर जाली में आ गया और वह कुएं में नीचे गिर गया।
दूसरे बच्चे ने फौरन आवाज लगाई और 5 मिनट में बच्चे को बचा लिया। अगर ऐसा ना होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि कुएं में डूब रहे अरनव को अंदर पाइप पकड़ने के लिए कहा। इसके बाद एक रस्सी डाली गई। मैं कुएं में उतरा और बच्चे को रस्सी के सहारे बाहर निकाला। अरनव पूरी तरह स्वस्थ है।अरनव ने बताया कि उसे समझ ही नहीं आया और जाली टूट गई। वह रोज खेलता है। इसी तरह पूरे आंगन में उछल-कूद करता है।
Comments are closed.