तालाब के किनारे लगे यूकेलिप्टस के पेड़ को दबंगो ने काटा रोकने पर मारने की धमकी

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता

सुल्तानपुर:ग्राम प्रधान की सह पर दबंगों द्वारा तालाब की जमीन पर लगाए गए यूकेलिप्टस के लगभग चार दर्जन पेड़ काटे जाने की शिकायत पूर्व ग्राम प्रधान उप जिलाधिकारी लम्भुआ से किया।प्रकरण की जांच उप जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार लम्भुआ को सौप दिया है।इसी से संबंधित एक विडियो सोशल मीडिया पर वाइरल है। जिसमें दबंग पूर्व प्रधान के साथ गाली गलौज करते हुए देखा जा सकता है।कोतवाली चांदा अंतर्गत ग्राम पंचायत शेरपुर परसरामपुर स्थित तालाब पर लगभग 40 से अधिक यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हुए थे।

पूर्व प्रधान प्रमोद तिवारी व अन्य द्वारा आरोप लगाया गया कि वर्तमान प्रधान की सह पर इसे बेचा गया है। मौका पर पहुंचे पूर्व प्रधान प्रमोद तिवारी के रोकने पर यूकेलिप्टस के पेड़ कटवा रहा दबंग में पुलिस के सामने गाली गलौज करते हुए मारने की धमकी दिया।जिसका वीडियो सोसालमीडिया मीडिया पर वायरल है। फिलहाल इसकी शिकायत उप जिला अधिकारी लम्भुआ से पूर्व प्रधान ने किया। जिसकी जांच नायब तहसीलदार कर रहे हैं। इस बाबत एसएचओ चाँदा रवि कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। हलाकि प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More