डिंपल यादव को लोकसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संसद भवन पहुंचे हैं। मैनपुरी सीट से बंपर जीत के बाद सांसद डिंपल यादव के साथ अखिलेश यादव संसद भवन पहुंचे। डिंपल यादव शपथ लेने पहुंची। डिंपल यादव को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसद पद की शपथ दिलाई।मैनपुरी, सपा का वह गढ़ जिसे समाजवादी पार्टी के गठन के बाद से लेकर अब तक कोई जीत नहीं कर पाया। वर्ष 1996 से लेकर अब तक समाजवादी पार्टी इस लोकसभा सीट पर काबिज है। उपचुनाव भले ही नेताजी मुलायम सिंह यादव के बिना लड़ा गया, लेकिन सपा ने इस चुनाव को नेताजी के नाम पर लड़ा।

आपको बता दें कि 8 दिसंबर को आए नतीजों में मैनपुरी सीट पर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। उन्होंने 2.80 लाख से अधिक वोटों से भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को हराया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से पहली महिला सांसद बन गई हैं। सपा से डिंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य समेत छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। गुरुवार की सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। शुरुआत से ही डिंपल यादव ने बड़ी बढ़त बना ली, जो मतगणना खत्म होने के बाद बड़ी जीत में बदल गई।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More