जयपुर:हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।मालवीय नगर थाना क्षेत्र के झलाना में दीपक और प्रदीप का मकान है। दीपक के सात साल की बच्ची वंशिका है और प्रदीप के 5 साल की बच्ची काव्या है। परिजनों ने बताया कि 6 नवंबर मंगलवार शाम करीब 7 बजे दोनों बहने काव्या और वंशिका घर के बाहर खेल रही थी। तभी कॉलोनी में ही रहने वाली वीणा (30) ने दोनों को अपने घर बुलाया। बच्चियों ने बताया कि यहां वीणा ने पहले दोनों की पिटाई की।
इसके बाद खौलता हुआ गर्म पानी उनके ऊपर फेंक दिया। गर्म पानी डालते ही बच्चियों जाेर-जोर से चिल्लाने लगी और इसी हालात में घर पहुंची।यहां जब घर वालों ने उनकी हालात देखी तो वे भी डर गए। दोनों का शरीर बुरी तरह से झुलस चुका था। इसके बाद परिजन जयपुरिया अस्पताल लेकर पहुंचे और यहां से SMS हॉस्पिटल में रेफर किया। परिजनों ने बताया कि बच्चियाें को उसी दिन हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई थी लेकिन अभी भी उनका इलाज चल रहा है।
इसके बाद परिजन 7 नवंबर को मालवीय नगर थाने पहुंचे और वीणा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।इस हादसे के बाद बच्चियों का शरीर बुरी तरह से झुलस गया। हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर फफोले निकल आए हैं। जबकि चेहरा भी बुरी तरह से झुलस चुका है और सूजन आ रखी है। इधर, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की।गर्म पानी से बच्चियों को जलाने के बाद से वे डरी हुई है। वंशिका सेकेंड और काव्या यूकेजी में पढ़ती है।
Comments are closed.