मेरठ:कैडर के आईपीएस अफसर आदित्य कुमार की तलाश में बिहार विजिलेंस की टीम सिविल लाइन क्षेत्र के सुभाष नगर में उनके घर पर पहुंची। परिजनों से तीन घंटे पूछताछ करने के बाद टीम लौट गई।स्पेशल विजलेंस यूनिट (एसवीयू) के एडीजी नैय्यर हसनैन खान के अनुसार IPS आदित्य कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि बिहार के गया के पूर्व SSP आदित्य कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
वहीं पटना, गाजियाबाद और मेरठ में छापामारी जारी है।सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सुभाष नंबर गली-8 में आईपीएस आदित्य कुमार का घर है। वह बिहार में तैनात है। उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा हुआ है।बुधवार सुबह करीब छह बजे आदित्य की तलाश और जांच के लिए बिहार पुलिस और विजिलेंस की एक टीम सुभाष नगर पहुंची। टीम में दस सदस्य थे।एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि यह मेरठ का मामला नहीं है। बिहार में आदित्य के खिलाफ कोई मामला चल रहा है, उसी में जांच करने के लिए टीम आई थी।
Comments are closed.