टीपी नगर इलाके में आधी रात तेंदुआ दिखाई देने से फैला डर का वातावरण

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता

मेरठ:मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर में शुक्रवार देर रात मकान के सीसीटीवी में एक तेंदुआ कैद हो गया। शनिवार सुबह मकान मालिक ने सीसीटीवी चेक किए। सीसीटीवी चेक करने के दौरान तेंदुआ देखकर युवक के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस व वन विभाग की टीम को सूचना देने पर अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। पुलिस व वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए कबिंग कर रही है।थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर के सीसीटीवी में तेंदुआ कैद होने के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। आलम यह है कि डर के मारे लोग घरों में दुबक कर बैठ गए हैं।

शुक्रवार देर रात लगभग ढाई बजे ज्वाला नगर के एक मकान के सीसीटीवी में पहले कुछ कुत्ते भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर दौड़ी। जहां वन विभाग की टीम को एक खाली प्लॉट में तेंदुए के पंजों के निशान दिखाई दिए।वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संभवत तेंदुआ जंगल के रास्ते से घनी आबादी में गुस्सा आया है। तेंदुआ सीसीटीवी के आधार पर वयस्क दिख रहा है। फिलहाल तेंदुए ने किसी भी आवारा जानवर का शिकार नहीं किया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More