प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को उनके 62वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से भाजपा में नया जोश और नई ऊर्जा भरने का काम किया है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और आरोग्यपूर्ण जीवन प्रदान करे।जेपी नड्डा जनवरी 2020 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे।
उन्हें तीन साल के लिए अध्यक्ष चुना गया था। नड्डा का तीन साल का कार्यकाल अगले साल जनवरी में समाप्त हो जाएगा। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए आलाकमान उनका कार्यकाल बढ़ा सकती है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जन्म बिहार की राजधानी पटना हुआ था। उन्होंने पटना से ही बीए और एलएलबी की परीक्षा पटना से पास की थी। वे शुरू से ही एबीवीपी से जुड़े हुए थे।
Comments are closed.