बिहार:जमुई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने एक दो नहीं बल्कि छह शादियां की हैं।जमुई रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने अपने जीजा को किसी और महिला के साथ पकड़ लिया। छह शादियां करने वाले युवक का नाम छोटू कुमार पुत्र गणेश दास है। वह बरहट थाना क्षेत्र के जावातारी गांव निवासी है। सोमवार की शाम छोटू की पत्नी मंजू का भाई जमुई स्टेशन आया था। उसने अपने जीजा को किसी और महिला के साथ देखा। जिसके बाद उसने तुरंत इसकी जानकारी अपने परिवार को दी।
आननफानन में परिवार स्टेशन पहुंचा, जहां उन्होंने छोटू को अन्य महिला के साथ पकड़ लिया। परिजन हंगामा करने लगे। जब उन्होंने महिला के बारे में उससे पूछा तो पता चला कि वह उसकी पत्नी है। जिसके बाद आक्रोशित परिवार वाले छोटू को पकड़कर थाने ले गए।छोटू देवघर के एक आर्केस्ट्रा में गाने-बजाने का काम करता है। उसने चार राज्यों की छह महिलाओं से शादी है। छोटू ने चिनवेरिया, सुंदरटांड़, रांची, संग्रामपुर, दिल्ली और देवघर की रहने वाली महिलाओं से शादी की हैं।
सभी शादियों से छोटू के बच्चे हैं।इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि युवक की दूसरी पत्नी के परिजनों ने छोटू पर छह शादी करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यदि शिकायत दर्ज कराई जाती है तो पुलिस मामले की जांच करेगी।युवक की छह शादियों का भंडाफोड़ तब हुआ, जब उसके एक साले ने उसे किसी और महिला के साथ पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस पूछताछ में युवक के छह शादियों का खुलासा हुआ।
Comments are closed.