हरयाणा:बहादुरगढ़ दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित अल्काजा होटल में एक प्रेमी जोड़े ने मौत को गले लगा लिया।दोनों मृतकों की पहचान हो गई है। दोनों शादी शुदा थे और उनके बच्चे भी हैं। मृतक युवक सराय औरंगाबाद क्षेत्र का था, जबकि महिला एक क्षेत्र के गांव की बेटी थी। ये दोनों गुरुवार की रात करीब दस बजे बहादुरगढ़ में रोहतक रोड स्थित अल्काजा होटल में आए थे। इन्होंने कमरा नंबर 307 बुक कराया। कमरे में ही दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
इससे इनकी तबीयत बिगड़ गई। इन्होंने फोन करके जहर निगलने की जानकारी होटल में रिसेप्शन पर थी। इसके बाद कर्मचारी कमरे में गए तो दोनों की हालत खराब थी। दोनों को नजदीक स्थित नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई पहुंचने पर इलाज के दौरान युवक की मौत की पुष्टि कर दी गई, जबकि कुछ घंटे बाद सुबह महिला ने भी दम तोड़ दिया।
सेक्टर-6 थाना पुलिस को सूचना दी गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। शव पीजीआई रोहतक के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिए हैं। परिजनों के बयान के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू होगी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।सुसाइड नोट मिला है। केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहना संभव होगा।
Comments are closed.