दिल्ली:निगम चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आरोप है कि गुजरात और एमसीडी में हार का अहसास होने पर भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या करा सकती है। सिसोदिया का आरोप है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी इसकी धमकी दे रहे हैं। साथ ही चेतावनी भी दी है कि मुख्यमंत्री के साथ अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो भाजपा जिम्मेदार होगी।
इससे पहले भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा , ‘अरविंद केजरीवाल जी की सुरक्षा को लेकर मैं चिंतित हूं। क्योंकि लगातार भ्रष्टाचार, टिकट बिक्री व जेल में दुराचार के आरोपी से दोस्ती व मसाज प्रकरण को लेकर आप कार्यकर्ता व जनता गुस्से में हैं। इनके एमएएल पिटे भी हैं, इसलिए दिल्ली के सीएम के साथ ऐसा ना हो.. सजा न्यायालय ही दे।
’तभी भाजपा नेता भारी बहुमत से चुने हुए मुख्यमंत्री और दो राज्यों में सरकार चला रही पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हत्या की धमकी दे रहे हैं।उपमुख्यमंत्री का बयान आने के बाद सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आप कार्यकर्ता आत्महत्या कर रहे हैं। और इस मनोस्थिति तक पहुंचे लोग कुछ भी कर सकते हैं इसलिए अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा बेहद जरूरी है। हम राजनीति नहीं, कार्यकर्ताओं की निराशा और आक्रामकता को देखते हुए उनकी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
Comments are closed.