आजमगढ़: से पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर आई है। रौनापार थाने पर दी गई तहरीर में बच्ची की मां ने बताया कि 10 नवंबर की रात बच्ची अपने कमरे में सोई थी। वहीं उसकी मां भी सो रही थी। रात लगभग 11 बजे पिता पहुंचे और अपनी 11 वर्षीय बच्ची के साथ ही जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची व उसकी मां को जान से मारने की धमकी दिया। बच्ची के मां की तहरीर पर रौनापार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लग गई है। कलयुगी पिता की करतूत पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।पीड़िता की मां की तहरीर पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़की का बयान भी दर्ज किया गया है। आरोप की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
Comments are closed.