सत्तर वर्षीय महंत की धारदार हथियारों से वार कर की हत्या

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता

पंजाब : हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद अब महंत की हत्या का मामला सामने आया है। मोहाली जिले के गांव बुढ़नपुर में चार दशक से कुटिया में रहने वाले महंत शीतल दास (70) की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। महंत पर तेज धारदार हथियारों से वार किया गया है। गांव की महिलाओं ने गुरुवार सुबह 10 बजे महंत का खून से लथपथ शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शक है कि इलाके में सक्रिय भैंस चोर गिरोह के सदस्यों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटनास्थल पर डीएसपी से लेकर सभी बड़े पुलिस अधिकारी पहुंचे।

इंस्पेक्टर करमजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।घटनास्थल पर पहुंचे बसपा के प्रदेश सचिव जगजीत सिंह छड़बड़ ने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सूबे में आए दिन हत्याएं हो रही हैं लेकिन भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार हिमाचल और गुजरात के विधानसभा चुनाव में प्रचार पर लगी है। उन्होंने कहा कि बनूड़ क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं जो पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता को साबित करती हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More