बाल क्रीड़ा में अकबरपुर व भोजपुर का रहा दबदबा*

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता राघवेंद्र प्रताप सिंह

कन्नौज/ छिबरामऊ। गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन डाइट परिषद के खेल मैदान में किया गया। इस आयोजन की मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य अलका शर्मा रही। इन्होंने 200 मीटर उच्च प्राथमिक स्तर के बाल क्रीड़ा दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के लिए मुख्य अतिथि अलका शर्मा विशिष्ट अतिथि सर्वेश यादव खंड शिक्षा अधिकारी सौरिख, प्रतियोगिता के आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी छिबरामऊ डॉ विमल तिवारी, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक विनोद मिश्रा, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अनूप मिश्रा, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रभात दुबे के साथ मां सरस्वती का पूजन कर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात बच्चों व प्रतिभागी शिक्षकों के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिता की शपथ ली गई। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय छिबरामऊ के शिक्षकों द्वारा अति सुंदर रंगोली बनाई गई। वही डाइट प्राचार्य ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इसलिए शिक्षा के साथ खेलकूद भी आवश्यक है। वही कार्यक्रम के आयोजक डॉ विमल तिवारी खंड शिक्षा अधिकारी छिबरामऊ द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित सुरेश शास्त्री एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शशिकांत शुक्ला जी द्वारा किया गया। इस मौके पर रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्राप्त सुमनलता यादव रमा मिश्रा पूजा पांडे रजनी पाल रिचा यादव, लक्ष्मी दीक्षित ,शैलेंद्र दुबे, सत्येंद्र यादव,मोहित दुबे,श्यामवीर सिंह राजेश पाठक सत्येंद्र भूषण शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, राम अवतार माथुर अरुणेश चतुर्वेदी, अशोक सविता विनय सक्सेना, विनय मिश्रा, प्रदीप दीक्षित, प्रभात मिश्रा, ओमकार सिंह, विवेक यादव, सुशील यादव,शिव मंगल यादव, प्रबल गुप्ता, प्रबल यादव ,सागर मिश्रा ,विकास सिंह, मनीष गुप्ता, शरद मिश्रा, पवन कटियार, मोहम्मद अयूब, सुशील दुबे, रंजीत मौर्य आदि त्रिपाठी श्वेता यादव शालिनी दुबे रविंद्र राजपूत निर्गुण राजपूत त्रिपाठी अनुपम अवस्थी
सहित सभी शिक्षक गण मौजूद रहे

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More