बलिया :जिले के एक गांव में महिला ग्राम प्रधान की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला ग्राम प्रधान कलावती देवी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।वीडियो बनाने वाला शख्स बार-बार कहा रहा है कि देखिए ये लोग महिला ग्राम प्रधान को मार रही हैं।वीडियो में थोड़ी दूर कुछ लोग तमाशबीन बने दिखाई दे रहे हैं। वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है।
इसके पहले बीते 15 अगस्त को झंडातोलन को लेकर भी ग्रामप्रधान के साथ दबंगों ने मारपीट की थी। ताजा प्रकरण में बताया जा रहा है कि आराजी माफी सागरपाली की ग्राम प्रधान कलावती देवी पहले किसी दूसरे शहर में रहती थीं।अब फिर से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें चार-पांच महिलाएं कलावती देवी को मारती हुई दिखाई दे रही हैं। फेफना पुलिस के मुताबिक, ग्राम प्रधान कलावती देवी की तहरीर की तहरीर पर चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Comments are closed.