लखनऊ :पारा इलाके के सरोसा भरोसा में रहने वाले सिविल जज शोभनाथ सिंह तीन नवंबर को दबंगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान उनकी पत्नी को भी बुरी तरह से पीटा और उनकी सोने की चेन व डेढ़ लाख रुपये का मोबाइल लूट लिया। उनके प्लाट की दस फीट की दीवार भी गिरा दी। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे दुस्साहसी दबंगों ने सिविल जज की रायफल व रिवाल्वर भी लूट ली। शोभनाथ सिंह ने तहरीर दी है कि उनके प्लाट पर बनी बाउंड्री वाल को दबंग अब्बास, शमशाद, इरफान व उसकी पत्नी ने 20-25 लोगों के साथ मिलकर दो नवंबर को गिरा दिया।
साथ ही वहां रखी गई निर्माण कार्य से संबंधित सामग्री उठा ले गए। इसकी जानकारी होने पर तीन नवंबर की सुबह वह पत्नी के साथ प्लॉट पर पहुंचे।इसकी जानकारी होने पर सभी आरोपियों ने लाठी-डंडे व तमंचे से लैस होकर हमला बोल दिया। उनकी पत्नी को बुरी तरह से पीट दिया। उनके गले की सोने की चेन व डेढ़ लाख रुपये का मोबाइल लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने पत्नी के कनपटी पर तमंचा लगा दिया था।प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक तहरीर के आधार लूटपाट, हत्या के प्रयास सहित कई संगीन धाराओं में तीन नामजद सहित 25 से अधिक पर केस दर्ज कर लिया गया है।
Comments are closed.