राष्ट्रीय जजमेन्ट फर्रुखाबाद:- जनपद फर्रुखाबाद के भा.ज.पा. जिला कार्यालय पर भाजपा की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें स्थित स्पष्ट करते हुए बताया गया कि भा.ज.पा. प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले विद्रोहियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें स्थानीय नगर निकाय व नगर पंचायत चुनाव के पदाधिकारियों की बैठक भा.ज.पा.को जीत दिलाने की रणनीति बनाई गई।
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने पूर्व के कार्यक्रमों की समीक्षा एवं निकाय चुनाव तैयारी के सम्बन्ध में कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से ही 2022 के विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में पहली बार कोई राजनैतिक दल दूसरी बार सत्ता में आया है, जिसमें भा.ज.पा. का मजबूत बूथ प्रबन्धन और पन्ना प्रमुख की मुख्य भूमिका रही। आगामी निकाय चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व का यह सेमीफाइनल होगा। नगर पंचायत व नगर पालिका के चुनाव में भा.ज.पा. की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी बूथ कमेटियों का सक्रिय होना अति आवश्यक है। सभी बूथों पर कमेटियों का गठन होना चाहिए सभी बूथों पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची बननी चाहिए और सभी पोलिंग सेन्टरों पर प्रभावी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। सक्रिय बूथ बनाने के लिए प्रतिदिन बूथ कमेटी की बैठक होनी चाहिए। जनसम्पर्क अभियान के माध्यम से 18 नबम्बर मतदाता सूची के अन्तिम प्रकाशन से पहले सूची का अवलोकन करना है। प्रत्याशी चयन के बाद ही प्रत्येक नगरपालिका व नगर पंचायत में चुनाव संचालन समिति का गठन होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि भा.ज.पा. प्रत्येक वार्ड में प्रत्याशी उतारेगी, जो कार्यकर्ता उस प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ेगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए वातावरण बनाने का कार्य पार्टी कार्यकर्ता करेंगे, जिसके लिए सोशल मीडिया और आई.टी. सेल कार्य करेगा। सोशल मीडिया पर केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों की जानकारी प्रचारित की जाएगी। लेकिन किसी व्यक्ति विशेष का प्रचार नहीं किया जाएगा। नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव में भा.ज.पा. शत प्रतिशत जीत हासिल करेगी। नगर निकाय चुनाव प्रभारी राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि यह चुनाव विकास और सुशासन के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। प्रदेश में पिछली सरकारों में नगरनिकाय और नगरपालिकाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त था। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद नगरनिगम और नगरपंचायतों को प्राथमिकता दी गई। भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि सभी मोर्चों के पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रत्येक वार्ड में 5-5 कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसम्पर्क करेंगे।
बैठक में सांसद मुकेश राजपूत, राज्य महिला आयोग की सदस्य मिथिलेश अग्रवाल, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, कायमगंज विधायक डॉ सुरभि गंगवार, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार, ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर, निकाय संयोजक डॉ प्रभात अवस्थी, क्षेत्रीय मन्त्री सुनील तिवारी, भास्कर दत्त द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष इटावा गोपाल मोहन शर्मा, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री फतेहचन्द वर्मा, जिला महामन्त्री सुनील रावत, अभिषेक त्रिवेदी, चित्रा अग्निहोत्री, ममता सक्सेना, सरस्वती वर्मा, वीरेंद्र कठेरिया, राजकुमार वर्मा, विकास पांडे, रामवीर सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। बैठक का सन्चालन जिला महामन्त्री डी.एस. राठौर ने किया।
Comments are closed.