पश्चिमी अफ्रीका के गिनी देश में फंसे गोविंदनगर के लेवर कॉलोनी निवासी रोशन अरोड़ा समेत अन्य नेवी के सदस्यों के दो और वीडियोज सामने आए हैं। इनमें सभी मेंबर्स एक कमरे में बंद हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं। वीडियो देखकर रोशन के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
उनका कहना है कि वीडियो देख दिल बैठ गया है। कृपया हमारे बेटे काे वापस लाने में मदद करें। बता दें कि पश्चिमी अफ्रीका के गिनी देश में भारतीय मर्चेंट नेवी के एक शिप में गोविंद नगर निवासी मर्चेंट नेवी में असिस्टेंट ऑफिसर रोशन अरोड़ा के साथ 16 भारतीय और 10 विदेशी ऑफिसर बंधक हैं।
रोशन अरोड़ा की बहन कोमल ने वायरल वीडियो में बताया है कि उनका भाई नार्वें की शिपिंग कंपनी के हिरोइन इडुन जहाज में थर्ड अधिकारी हैं। पांच अगस्त को रोशन समेत 26 क्रू सदस्य जहाज से कच्चा तेल लेने नाइजीरिया गए थे, जहां उन्हें छह दिन बाद की अनुमति मिली थी।
आठ अगस्त की रात जहाज को एक अज्ञात शिप के लोगों ने खुद को नाइजीरियन नेवी का बताकर जहाज की जांच करने को कहा था, लेकिन भरतीय नेवी को लगा कि वे लोग डकैत हैं और उन्होंने जहाज तेज गति से भगा पापुआ न्यू गिनी के पोर्ट पहुंच गए। जहां नाइजीरियन नेवी ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
वीडियो वायरल कर मुक्त कराने को लगाई गुहार
कोमल ने बताया कि गिनी देश में फंसे भाई समेत अन्य लोगों का एक वीडियो भी आया है। इसमें वह लोग तिरंगा लेकर गुहार लगा रहे हैं। वीडियो के माध्यम से उन लोगों ने बताया कि जहाज में फंसे कई लोग मलेरिया और टाइफाइड के शिकार हो गए हैं।
उन्हें नहीं मालूम कि नाइजीरिया में उनकी स्थिति कैसी होगी। सरकार उनकी मदद करने की कोशिश कर रही है। कंपनी ने भी बहुत प्रयास किया और जुर्माना भी जमा कर दिया, लेकिन फिर भी उन्हें नाइजीरियन नेवी नहीं छोड़ रही है। जबकि अधिकारियों ने जहाज में जांच की है, लेकिन कहीं भी एक बूंद तेल नहीं मिला है।
Comments are closed.