आजमगढ़:रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा इस्माइलपुर गांव निवासी नव विवाहिता ने घर में ही दुपट्टे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय परिजन छठ पूजा करने के लिए घाट पर गए हुए थे। लौटने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि छठ पर्व पर नया कपड़ा न आने से वह परिजनों से नाराज थी।देवारा इस्माइलपुर गांव निवासिनी अर्चना यादव (20) पुत्री रामपलट यादव की बीते 22 जून को शादी हुई थी। 15 दिन पूर्व वह ससुराल से मायके आयी थी।
सोमवार की सुबह परिजन छठ पूजा करने के लिए घाट पर गए थे और वह घर पर ही थी। इसी दौरान उसने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजन जब पूजा कर घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। परिजनों के अनुसार मृतका छठ पर नए कपड़े की मांग कर रही थी। जिस पर पिता ने कहा कि पैसे ले लो और जाकर कपड़े ले आओ, लेकिन वह छठ पर कपड़ा पहले से न आने से नाराज हो गई। घर के लोग छठ पूजा करने चले गए और विवाहिता घर पर ही फांसी लगा कर अपनी जान दे दिया। परिजनों की सूचना पर एसओ कौशल पाठक मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Comments are closed.