लखनऊ: ग्रामीण थाना माल में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शनिवार को माल कस्बा में निम्न स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 0 छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूक किया गया। उप निरीक्षक विस्मता चौधरी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।
थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जागरूक किया गया इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर 112, 1090, 1076, 1073 अन्य नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर छात्रा या महिला छेड़छाड़ या किसी तरह की मुश्किल होने पर शिकायत कर सकती है। शिकायतकर्ता अगर चाहे तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। महिला पुलिस अधिकारी हमेशा मौजूद रहती हैं।
Comments are closed.