तेज गति में कार खम्बे में लड़ने से चार लोगो की मौत

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता

मध्य प्रदेश: में बीती रात हादसे की खबरों भरी रही। रीवा हादसे के बाद अब शाजापुर जिले में कार खंभे से भिड़ने की जानकारी सामने आई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं। इन्हें शुजालपुर के अस्पताल में भेजा गया है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना शुक्रवार-शनिवार तड़के तीन बजे बोलाई रोड पलसावद के समीप की बताई जा रही है। अकोदिया थाना प्रभारी नरेंद्र कुशवाह ने बताया कि देर रात करीब तीन बजे हादसे की सूचना मिली थी। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकाराई है।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तीन एंबुलेंस की मदद से शुजालपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान 30 वर्षीय पवन पिता भगवत हाड़ा निवासी पंपापुर गुलाना, 30 साल का बबलू पिता कांटे बाबू निवासी पंपापुर गुलाना, 38 वर्षीय गजेंद्र सिंह ठाकुर कुंजीसिंह निवासी शुजालपुर, 50 वर्षीय दौलत सिंह पिता करणसिंह मेवाड़ा निवासी ग्राम फुलेन के रूप में हुई है। सभी शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More