नंगलोई पुलिस ने किराड़ी फाटक के पास दबोचे तीन शातिर चोर, सोने-चांदी के जेवर और बाइक बरामद
नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली के थाना नंगलोई की पुलिस टीम ने क्षेत्र में हुई सेंधमारी की एक वारदात को सुलझाते हुए तीन सक्रिय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, बिछिया और अन्य आभूषण बरामद किए हैं।…