कई मुकदमों में वांछित ब्लाक प्रमुख बब्बन दुबे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आवश्यक कार्यवाही कर वाहन भी सीज किया

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता

राष्ट्रीय जजमेन्ट फर्रुखाबाद:- कई संगीन मुकदमों में वांछित मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख अमितदुबे उर्फ बब्बन को जिला एटा से फर्रुखाबाद पुलिस ने आखिर गिरफ्तार कर ही लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी अमित दुबे पुत्र महेश दुबे को बीती मध्य रात्रि मलावन टोल प्लाजा, जिला एटा से गिरफ्तार कर लिया गया है। अमित हौंडा अमेजिंग यूपी 16 ए.यू.-3426 पर सवार था।कागजात न होने पर पुलिस ने वाहन को भी सीज कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कादरी गेट चौकी इंचार्ज राजेश राय आई.टी.आई. चौकी इंचार्ज मोहम्मद सरताज, सिपाही अवधेश एवं एस.ओ.जी. प्रभारी अशोक कुमार ने संयुक्त टीम के साथ बीती रात्रि अमित दुबे की घेराबन्दी की। मुखबिर से पुलिस को अमित दुबे के बारे में सटीक जानकारी मिल गई थी। ज्ञात हो कि अमित दुबे मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख है। उसके विरुद्ध कोतवाली फतेहगढ़ में हत्या सहित कई संगीन धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज हैं। बब्बन के भाई डॉ.अनुपम दुबे एवं अनुराग दुबे जेल में पहले से ही बन्द हैं। बब्बन पिछले काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए भूमिगत हो गया था। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। आखिर पुलिस ने बब्बन को गिरफ्तार कर ही लिया।

फर्रुखाबाद से विक्रान्त सिन्हा की रिपोर्ट,

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More