फिर से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

संवादाता

रीवा। रीवा जिले में एक बार फिर गैंग रेप का मामला सामने आया है, जहां एक महिला के साथ छह लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया। दुर्गा पंडाल से लौटते समय आरोपियों ने महिला को जंगल में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला रीवा जिले के हनुमना थाना क्षेत्र का है। युवती शादीशुदा है, जो अपने मायके आई हुई थी। बताया जा रहा है कि एक अक्टूबर की रात पीड़िता रात करीब 11 बजे गांव के दुर्गा पंडाल में आरती के बाद अपने घर जा रही थी, तभी रास्ते में अंधेरे का फायदा उठाते हुए आधा दर्जन बदमाशों ने उसे पकड़ लिया बदमाशों ने उसे पकड़कर गांव के पास ही जड़कुड़ के जंगल ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया पीड़िता ने तीन अक्टूबर को मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बुधवार को एफएसएल की टीम को बुलाकर महिला द्वारा बताए गए घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया, जहां से सबूत इकट्ठे किए गए।

 सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद आरोपियों ने महिला को ब्लैकमेल करने के लिए उसका वीडियो भी बना लिया था। पुलिस उनके अवैध संपत्ति के बारे में पता लगा रही, जिसके बाद इनकी अवैध संपतियों पर मामा का बुलडोजर चलाकर उसे नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More