उत्तर प्रदेश में पांच लाख करोड़ से बनेंगी सड़के व हाईवे – नितिन गडकरी

  • चालीस हजार करोड़ रूपए लागत से निर्मित हाईवे, पुल व एक्सप्रेस वे का काम पूर्ण।

  • कानपुर व आसपास पच्चीस हजार करोड़ से बनेंगी सड़के।

कंचौसी –

रविवार को कंचौसी कस्बे में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती व अकबरपुर सांसद देवेन्द्र सिंह (भोले) के माता पिता की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए भारत सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग व परिवहन मंत्री नितिन जयराम गडकरी ने अपने संबोधन में कहा आने वाले समय में देश का किसान अन्नदाता नही देश का ऊर्जा दाता बनेगा। आने वाले समय में ग्रीन हाइड्रोजन से रेल परिचालन, ट्रांसपोर्ट और कार व्हीकल ग्रीन हाइड्रोजन से चलेंगे इस पर सरकार प्रयासरत है।

नेताओं को सोचना होगा गांव का गरीब किसानो का कल्याण कैसे करे। उन्होंने कहा पूरे भारत में चीनी, गेहूं, चावल का पर्याप्त मात्रा में उत्पादन होने से देश आत्मनिर्भर है। पूर्व की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में किसानो के गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होता है।योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व गन्ना किसानों का भुगतान समय से हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा प्रदेश में चालीस हजार करोड़ के हाईवे पर काम हो चुका है।

अकबरपुर सांसद की मांग पर सिकंदरा (कानपुर देहात)को नेशनल हाईवे से जोड़कर झीझक, रसूलाबाद, याकूबपुर , बेला होकर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे में जोड़ने व अकबर से इटावा तक झीझक, दिबियापुर, कंचौसी से होकर फोर लाइन बनाए जाने की मांग की।इस पर केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार से एनोसी व लैंड क्लियर करने की बात कही । कार्यक्रम में शिरकत करने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपने संबोधन में कहा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए पूर्व की सपा सरकार पर जमकर हमलावर हुए उन्होंने कहा पहले की सरकारों में बिजली, पानी, गैस आदि के लिए लोगो को परेशान होना पड़ता था और कहा वर्तमान प्रदेश सरकार में ग्रामीण और शहरीय क्षेत्रों पर्याप्त बिजली मिल रही है।

 

कार्यक्रम के समापन के बाद कस्बे की सड़कों पर जाम में घण्टो जूझे लोग

Roads, highways to be built in Uttar Pradesh at a cost of Rs 5 lakh crore: Nitin Gadkari
कंचौसी।औरैया
कंचौसी कस्बे में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती व अकबरपुर सांसद के माता पिता की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को सुनने पहुंचे लोग कार्यक्रम के समापन के बाद कस्बे की सड़कों पर चारो ओर जाम लग गया, जाम मे घण्टो लोग जूझते रहे।

रेलवे क्रासिंग रोड, लहरापुर रोड, झीझक रोड और दिबियापुर रोड पर लंबा जाम लगा रहा।जाम में नेताओं के साथ अधिकारी और अन्य जिलों से ड्यूटी पर आये।पुलिस कर्मी भी जाम में फंसे रहे।जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए।कार्यक्रम समापन के बाद सुनने आये लोग भूख और प्यास से परेशान दिखाई दिए।जबकि पुलिस ने आसपास की दुकानों को बन्द करवा दिया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More