कन्नौज : ईंट-भट्‌ठा पर काम करने वाले मजदूर के खाते में आये 31 अरब रुपए, 24 घंटे बाद हुए गायब

कन्नौज में एक ईंट-भट्‌ठा मजदूर के खाते में 31 अरब रुपए आ गए। यह जानकर मजदूर को भी विश्वास नहीं हुआ। वह इतना खुश हुआ कि उसने पूरे गांव में शोर मचा दिया। पत्नी भी गहने और गाड़ी-बंगला खरीदने का सपना देखने लगी। खुशी इतनी थी कि मजदूर और उसके परिजन रातभर सो भी नहीं सके।

मजदूर सोमवार सुबह बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट चेक कराने पहुंचा तो उसकी खुशियां मायूसी में बदल गईं। पता चला कि उसके खाते में आए सारे रुपए वापस हो गए हैं। अब उसके अकाउंट में महज 126 रुपए ही बचे हुए हैं।

बैंक खाता हो गया है सील
खाते में 31 अरब रुपए आने के बाद बिहारीलाल का खाता सील कर दिया गया है। अब उससे रह रह कर कुछ रुपए भी कट रहे हैं। बिहारीलाल कहते हैं, ”मेरे खाते में रुपए आए थे। उसमें से कुछ हमें तो दे देते। यह बात मैं बैंक अधिकारियों से पूछूंगा।”

बैंक मैनेजर बोले- बैंक मित्र के खिलाफ कार्रवाई करेंगे

बैंक ऑफ इंडिया के बैंक मैनेजर वीरेश चंद्र पाल बताते हैं, “यह भ्रामक खबर है। मैंने उसका एकाउंट चेक किया है। उसमें मात्र 126 रुपए खाते में हैं। यह बिहारीलाल को भ्रमित कर बैंक के प्रति गलत अफवाह फैलाई गई है। जो स्क्रीन शॉट वह दिखा रहा है। वह गलत है। मेरे बैंक का स्क्रीन शॉट अलग है। यह बैंक मित्र की गलती है। उसका विनय कुमार नाम है। उसके खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे। बिहारीलाल के खाते में बीते दिनों 2 हजार रुपए ही आए हैं। वह भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के हैं।”

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More