गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक तो प्रेमिका निकली बहन

राजगढ़ में रिश्ते के भाई-बहन में प्यार हो गया। हालांकि, वे पकड़े जाने तक इस रिश्ते से अनजान थे। युवक प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो उसके परिवार वालों ने पकड़ लिया। युवक के साथ उसका दोस्त भी था। प्रेमिका के परिजनों और गांव वालों ने दोनों को पेड़ से बांधकर करीब 6 घंटे तक पीटा। प्रेमी की पिटाई से दुखी प्रेमिका ने जहर खा लिया।
लड़की के परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवकों को गांव वालों से छुड़ाया। पुलिस दोनों को थाने ले आई और युवक के परिवार वालों को बुला लिया। युवक के परिवार वालों को पता चला कि युवती ने जहर खा लिया है तो वे भी अस्पताल पहुंच गए। यहां प्रेमी और प्रेमिका के परिवार वालों की मुलाकात हुई, तब पता चला कि युवक-युवती रिश्ते में भाई-बहन हैं। दोनों की मां दूर के रिश्ते में देवरानी-जेठानी हैं।
18 साल का युवक रसूलपुरा गांव का रहने वाला है। वह अपने दोस्त के साथ युवती से मिलने जालपा मंदिर आया था। 18 साल की युवती रोशिया गांव की है। बेटी पर शक होने पर परिवार के लोग पीछे-पीछे मंदिर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात 5 महीने पहले रसूलपुरा में एक शादी में हुई थी। वहां दोनों ने नंबर एक्सचेंज किए और फिर बातें होने लगीं। युवक को युवती ने ही फोन कर जालपा बुलाया था।
रिश्ते में देवरानी-जेठानी हैं दोनों की मांएं
परिजनों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर दोनों लड़कों को पेड़ से बांध दिया। लड़की ने उन्हें ऐसा करने से रोका, लेकिन वे नहीं माने। इससे दुखी होकर उसने जहर खा लिया। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को शनिवार शाम 4 से रात 9.45 बजे तक करीब 6 घंटे तक बांधकर रखा और उनकी पिटाई की। पुलिस ने वहां पहुंचकर दोनों को छुड़ाया। युवती रिश्ते में जेठानी की बेटी है। लड़का देवरानी का बेटा है। उधर, अस्पताल में भर्ती लड़की उसी लड़के से शादी की जिद पर अड़ी है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More