प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत : पति के अवैध सम्बन्ध, दो बच्चों को छोड़कर पत्नी ने की आत्महत्या

जबलपुर, दैनिक राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़।

अधारताल में प्रेम विवाह के दर्दनाक अंत का एक हैरतंगेज मामला सामने आया है। युवती ने 6 वर्ष पहले अपने प्रेमी से विवाह रचाया और उसके बाद दो बच्चों का जन्म हुआ। गृहस्थी अच्छी चल रही थी। लेकिन पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध हो गए। जिसके बाद पति और उसकी प्रेमिका, पीडि़ता से आए दिन जमकर मारपीट करते थे। जिसके बाद तंग आकर पीडि़ता ने फांसी लगाकर मौत को लगे लगा लिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
सीएसपी अधारताल प्रियंका करचाम ने बताया कि मोह. अजीज मंसूरी 31 वर्ष निवासी अम्बेडकर कालोनी अधारताल ने सूचना दी कि उसकी बहन खुशबु मंसूरी 27 वर्ष की शादी 6 वर्ष पहले मुईनुद्दीन निवासी कटरा से हुयी थी । बहन के 2 बच्चे हैं । रात लगभग 1 बजे मुईन ने फोन किया तो फ ोन नहीं उठाया , सुवह लगभग 8 बजे फ ोन आया तो बताया कि खुशबु ने फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने जाकर देखा तो बहन श्रीमती खुशबु की मौत हो चुकी थी।

पति की प्रेमिका ने कहा था- तुम बच्चों को लेकर चली जाओ

पुलिस पड़ताल में मृतिका खुशबु मंसूरी के परिजनों एवं साक्षियों के कथन लिये गये, जांच पर पाया गया कि खुशबु मंसूरी ने वर्ष 2015 में मुईन उर्फ मुईनुददीन मंसूरी के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के तीन साल तक पति ने अच्छे से रखा उसके बाद पति समय पर घर नही आता था बीच बीच मेंं घर से बाहर रहता था । पति के रानू खान नाम की लड़की से पे्रम संबंध हो गये थे जिसका विरोध करने पर पति द्वारा खुशबु के साथ मारपीट की जाती थी । रानू खान खुशबु से कहती थी कि मैं मुईन के साथ रहूंगी,तू घर छोड़कर चली जा, बच्चे भी मुझे दे देंगे।होटल में की थी मारपीट
पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि फ रवरी 2022 में होटल में तथा घटना के एक दिन पहले 5 जून 22 को खुशबु के साथ पति मुईन तथा प्रेमिका रानू खान ने मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपी मुईनद्दीन मंसूरी एवं रानू खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मध्य प्रदेश जबलपुर से सुनील केवट की रिपोर्ट

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More