आरटीओ दफ्तर के आई.एन.सी (फिटनेस सेन्टर) मे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की दी गयी ट्रेनिंग

ए के दुबे

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में होेने वाली सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी लाए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में पूरे प्रदेश में 19 मई से 18 जून 2022 तक मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज आई एन सी सेन्टर (फिटनेस सेन्टर), ट्रांसपोर्ट नगर, लखनऊ में सेव लाइफ फाउण्डेशन के सहयोग से फर्स्ट रिस्पाण्डर की ट्रेनिंग दी गयी। जिसमें लगभग 52 व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

संभागीय परिवहन अधिकारी आर.पी द्विवेदी ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सडक सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा का विषय आम लोगों से जुड़ा हुआ है। प्रदेश में प्रति वर्ष लगभग 22 हजार लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटनाओं के कारण हो जाती है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान एक बेहतर माध्यम है।

आरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि पब्लिसिटी वैन के माध्यम से जनपद के विभिन्न स्थानो चौराहे पर जाकर आम- जनमानस को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पम्लेट्स का वितरण भी किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में परिवहन विभाग की ओर से सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) लखनऊ के संदीप कुमार पंकज, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अखिलेश कुमार द्विवेदी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अमित राजन राय, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अंकिता शुक्ला व आर आई जय सिंह समेत परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा जागरूक अभियान संपन्न हुआ।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More