कस्बे में अवैध रूप से ऑटो स्टैंड संचालित,डग्गामार वाहन भरते सवारियां,पुलिस प्रशासन बेखबर

नहर चौराहों पर अस्थाई स्टैंड से सवारियां ढोते डग्गामार वाहन

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता अभिषेक कुमार

कंचौसी,औरैया- उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध रूप से संचालित वाहन स्टैंड 48 घंटे में हटाने के निर्देश दिए हैं। अवैध वाहन स्टैंड व डग्गामारी को लेकर औरैया जनपद पुलिस प्रशासन बेशक सक्रिय हुआ है। इसके बावजूद भी चौथे दिन मुख्यमंत्री का आदेश दिखाई नहीं दिया। लेकिन दो जिलों में स्थित कंचौसी नगर व कस्बा क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन कहीं पर भी नजर नहीं आया। कंचौसी नगर व कस्बा के चौराहों व तिराहों के इर्द-गिर्द डग्गामार वाहन सवारी भरते नजर आये।

अस्थाई स्टैंड नहर पुल चौराहा व अम्बेडकर पार्क तिराहा पर रोज की तरह वाहन चालकों ने सवारियां भरी। रविवार को भी सभी जगह एक जैसा ही नजारा था। कंचौसी से दिबियापुर व झींझक जाने के लिए नहर पुल चौराहे व जमौली ब्रह्मदेव मंदिर, जिला मुख्यालय ककोर, दिबियापुर व औरैया जाने के लिए ग्राम पंचायत ढिकियापुर कंचौसी बाजार स्थित अम्बेडकर पार्क तिराहा पर अवैध ऑटो स्टैंड संचालित हैं। जहां अक्सर बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहते हैं। वाहन चालक वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर देते हैं।

जिसके चलते वहां से निकलने वाले अन्य वाहन चालकों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के निर्देश का वाहन स्टैंड पर कोई असर नहीं दिखा। रोज की तरह वाहन चालक सवारियां भरते नजर आये, और सरकारी निर्देशों की धज्जियां उड़ाते रहे। लेकिन थाना दिबियापुर व थाना मंगलपुर पुलिस प्रशासन ने कोई चैकिंग नहीं की। न ही कहीं अवैध रूप से संचालित ऑटो स्टैंड को हटवाया।

बावजूद इसके अक्सर कई गाड़ियां रोड पर खड़ी होती हैं। रोड पर तीन पहिया व चार पहिया वाहन खड़े होने से जाम की समस्या उत्पन्न होती है। राहगीरों व अन्य लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। कस्बा कंचौसी दिबियापुर कैनाल रोड पर सबसे अधिक ऑटो खड़े होते हैं। ऑटो चालक सवारियां भरने के लिए सड़क के दोनों ओर जाम लगा देते हैं। ऐसे में प्रशासन की सख्ती कहीं भी नहीं दिखी। और न ही कंचौसी कानपुर देहात व औरैया चौकी पुलिस एक्टिव रही। जबकि वाहन चालक सवारियां भरने में व्यस्त दिख रहे थे। डग्गामारी पर किसी तरह का कोई अंकुश नहीं दिखाई दिया। जगह-जगह वाहन सवारियां भरते रहे। ऑटो चालक कई बार सवारियों को ले जाने के लिए आपस में झगड़ने लगते हैं। कई बार लड़ाई बड़ा रूप ले लेती है।

पुलिस प्रशासन कंचौसी नगर व कस्बा में संचालित इन अवैध वाहन स्टैंडों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिसके चलते शहर में जगह-जगह स्टैंड संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा सभी चौराहे व तिराहे पर वाहन चालक सवारियां भरते देखे जा सकते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते नगर व कस्बे में डग्गामारी हो रही है।

कंचौसी के अंदर डग्गामार वाहन खड़े होकर सवारियां भर रहे हैं। वहीं चौराहे व तिराहे पर भी भाड़ा वाहन सवारियां ढो रहे हैं। वाहनों के लिए सुबह से ही अवैध ऑटो स्टैंडों पर यात्रियों की भीड़ जुट जाती है। कम किराए के लालच में यात्री जान जोखिम में डाल भाड़ा वाहनों पर यात्रा करने से गुरेज नहीं करते हैं। मुख्यमंत्री के फरमान का कहीं असर दिखाई नहीं दे रहा है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More