मामूली विवाद में पति पत्नी ने खाया जहर, 6 माह पूर्व हुई थी शादी

मेरठ के देहात क्षेत्र में सोमवार देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें मंगलवार सुबह विवाहिता की मौत हो गई। वहीं महिला के पति की हालत गंभी बनी हुई है। घायल को कंकरखेड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की 6 माह पहले शादी हुई थी। बताया जा रहा है की गृह क्लेश में दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया है। पूरे मामले में पुलिस घटना की जांच कर रही है।
6 माह पहले हुई थी शादी
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डाबका गांव निवासी सीमा (24 साल) पुत्री ओमप्रकाश की शादी 20 नवंबर 2021 को जानी थाना क्षेत्र के भोला सतवाई गांव में परविंद्र के साथ हुई थी। परविंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। बताया गया है कि 3 दिन से दंपति में विवाद चल रहा था। सोमवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। जहां विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन में रीता अस्पताल में ले गये। सीमा की मौत हो गई। वहीं परविंद्र का इलाज चल रहा है।
विवाहिता की मौत की सूचना पर अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। सीमा के भाई विशाल ने अस्पताल में पुलिस को बताया कि ससुराल में उत्पीड़न किया जाता था। दिन दिन पहले दोनों दिल्ली गये थे। जिसके बाद परविंद्र के परिजनों ने विरोध करते हुए कहा कि महिला सीमा घर का नाश करके रहेगी।
सीमा की मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गये। सीमा के भाई विशाल का आरोप है कि शादी में 6 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किया था। उसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग दहेज मांगने का दबाव डाल रहे थे। विरोध करने पर सीमा का ससुराल में उत्पीड़न करते व उसे मारा पीटा जाता। सीमा अपने पति के साथ दिल्ली गई थी। ससुराल पक्ष ने कहा की यह दो हजार रुपये खर्च हुए इन्हें सीमा के परिवार के देंगे। दो हजार रुपये के लिए ही रात में सीमा को जहरीला पदार्थ दे दिया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More