मेरठ के दो गोतस्करों का असम में एनकाउंटर, पुलिस ने किया ढेर

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूस 

 संवाददाता पप्पी चौधरी मेरठ

मेरठ के दो गोतस्करों को असम पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। दोनों पर दो लाख रुपये का इनाम था। दोनों तस्करों के खिलाफ मेरठ में कई मुकदमे दर्ज हैं। दो तस्कर असम और दूसरे राज्यों में गोतस्करी करते थे। दोनों को असम पुलिस वारंट पर कुछ दिन पहले ही मेरठ से ले गई थी। पेशी पर ले जाने के दौरान दोनों ने फरार होने की कोशिश की तो असम पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।
12 अप्रैल को गोतस्कर अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान समेत तीन आरोपियों को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। चार दिन पहले ही असम पुलिस बी-वारंट पर तीन आरोपियों को अपने साथ ले गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान अकबर और उसके भाई ने फरार होने की कोशिश की। इस पर असम पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।

मेरठ के एसपी देहात केशव कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा अकबर बंजारा औद उसका भाई सलमान पर असम पुलिस ने दो लाख का इनाम रखा था। दोनों भाइयों को मेरठ पुलिस ने एक सप्ताह पहले गिरफ्तार किया था। उसके बाद दोनों भाइयों को असम पुलिस अपने साथ असम ले गई थी

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More