लोकतंत्र में हर नागरिक को बराबर है, हर जाति वर्ग को बिना भेदभाव एक समान सम्मान देना चाहिए : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश रायबरेली में दलित युवक को पीटना और पैर चटवाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को बराबर मानना, वा हर जाति वर्ग को बिना भेदभाव एक समान सम्मान देना ही सच्चा सामाजिक न्याय है।
रायबरेली के दसवीं के दलित छात्र का था वीडियो
शुक्रवार की घटना थी, लेकिन पूरा मामला रविवार को प्रकाश में आया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए। पुलिस ने अब तक इस मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी कर ली है। लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पूरे मामले पर सरकार पर सवाल खड़े किए।
अखिलेश ने भास्कर की खबर को पोस्ट किया। यहां लिखा कि ‘लोकतंत्र में हर नागरिक को मन से बराबर मानना व हर जाति-वर्ग को बिन भेदभाव एक समान सम्मान देना ही ‘सच्चा सामाजिक न्याय’ है। लोकतंत्र में किसी एक जाति-वर्ग के प्रभुत्व के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। सपा सामाजिक संबंधों में भेदभाव या शोषण के बजाय हमेशा बराबरी के लिए प्रतिबद्ध है।’
शुक्रवार को दबंग दलित युवक को घुमाने के बहाने बाग में लेकर गए। यहां पर दबंगों ने उसकी पिटाई की। उससे पैर चटवाए। इसके बाद किशोर को खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गए। बाद में क्षेत्रीय लोग उधर से गुजरे, तो उन्होंने युवक को चोटिल देखा। मामले की सूचना किशोर की मां को दी। बाद में छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई।
जगतपुर कस्बे की रहने वाली महिला मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती है। 10 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। वह यहां पर अपने बेटे के साथ रहती है। दलित महिला का बेटा कक्षा-10 में पढ़ता है। बताया जा रहा है कि उसकी मां ने दबंगों के खेतों पर मजदूरी की थी। किशोर मजदूरी के पैसे मांग रहा था। दबंग को ये बात नागवार गुजरी। पुलिस ने आरोपी ऋतिक सिंह सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More