कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सेना में 1.25 लाख खाली पदों पर भर्ती कराने हेतु रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र

सेना में युवाओं के लिए भर्ती कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। दो पेज के लिखे पत्र में प्रियंका ने युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी करने को लेकर आग्रह किया है। प्रियंका ने पत्र में लिखा है कि, दिसम्बर 2021 में केन्द्र सरकार की तरफ से लोकसभा में दिए गए जवाब में सेना में 1.25 लाख पद खाली होने कि बात कही गई। एकतरफा जहां सेना में लाखों पद खाली पड़े है। वहीं सेना भर्ती के परिणामों व प्रक्रियों में देरी व सालोंसाल भर्ती न आने से लाखों से लाखों युवा कड़ी मेहनत करने से बावजूद भी निराश है। यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जनसभा में सम्बोधित करने समय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने युवाओं ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद यह मामला रानीतिक होता चला गया। अब चुनाव परिणाम के करीब 20 दिन बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पत्र लिखकर एक बार फिर मुद्दा उठाया है।
कोरोना की वजह से दो साल उम्र में दी जाए छूट
लम्बे समय से सेना में भर्तियों के न आने एवं, परिणामों, नियुक्तियों मे देरी के चलते कई योग्य युवओं की उम्र निकल रही है। सेना में भर्ती के लिए एक निश्चित समयासीमा के लिए अभ्यथियों को आयु सीमा में दो साल की छूट दी जाए।
-लाखों युवा दौड़, नियमित व्यायाम एवं अन्य माध्यमों से सेना भर्ती नहीं आई है। सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवा परेशान है। सेना में खाली पड़े लाखों पद भरने के लिए अविलंब भर्ती निकाली जाए और सभी भर्ती केन्द्रों पर भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाए।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More