उत्तर प्रदेश सरकार मे सतीश महाना को निर्विरोध चुना जाएगा विधानसभा अध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना का निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। आज शाम 3 बजे इसकी औपचारिक घोषणा होगी। महाना विधानसभा अध्यक्ष का पद संभालने वाले कानपुर के दूसरे नेता होंगे। इससे पहले वर्ष 1990-91 में मुलायम सिंह यादव की सरकार में कानपुर के हरिकिशन श्रीवास्तव विधानसभा अध्यक्ष रहे।
सतीश महाना लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा की पिछली कई सरकारों में वह मंत्री की भूमिका में रहे हैं। इस बार वह बिल्कुल अलग भूमिका में नजर आएंगे। साफसुथरी छवि और सबको साथ लेकर चलने की योग्यता को देखते हुए उन्हें सदन का नेतृत्व सौंपा गया है।
विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ सतीश महाना का नामांकन पत्र ही प्रमुख सचिव विधानसभा के कार्यालय में जमा हुआ है। लिहाजा विधानसभा अध्यक्ष पद पर सतीश महाना के निर्वाचन की घोषणा औपचारिकता रह गई है। विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा आज दोपहर तीन बजे की जाएगी। बता दें, सतीश महाना को विधानसभा अध्यक्ष के लिए सभी दलों ने समर्थन दिया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More