भीषण सड़क हादसा, ब्रेक फेल ट्रक ने कंटेनर में मारी टक्कर, तीन मैकेनिकों की मौके पर मौत

रीवा के सोहागी पहाड़ पर शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे 30 पर खराब पड़े कंटेनर को सतना से आए पांच मैकेनिक सुधार रहे थे। तभी ब्रेक फेल होने से ट्रक ने उस कंटेनर को टक्कर मार दी। तीन मैकेनिकों की मौके पर मौत हो गई। दो घायल हैं।
सोहागी थाना पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। उस समय सतना के पांच मैकेनिक सड़क किनारे कंटेनर को सुधार रहे थे। जब ट्रक ने टक्कर मारी तब कंटेनर पर काम चल रहा था। पांच मैकेनिक की टीम सतना से आकर कंटेनर पर काम कर रही थी। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है, पर वे सभी सतना के हैं।
घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। उनका इलाज चल रहा है। जिस जगह हादसा हुआ है, वह सड़क उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर वाहनों का दबाव हमेशा रहता है, जिससे इस तरह के हादसे होते हैं। यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

also read-गोवा में 39 सीटों के नतीजों में भाजपा ने जीती 20 सीटें और कांग्रेस को केवल 11 सीटें मिली

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More