सपा के रा०अध्यक्ष अखिलेश यादव 66247 मतों से जीते, करहल में एक तरफा मुकबला

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़ 

संवाददाता रामराज 

यूपी हॉट सीट करहल से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक तरफा जीत दर्ज की। अखिलेश यादव ने 66247 मतों से जीत दर्ज की। उनके खिलाफ भाजपा के केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल मैदान थे। वहीं बसपा ने कुलदीप नारायण को प्रत्याशी बनाया था।

यह भी पढ़ें – गोरखपुर में सीएम योगी एक लाख से अधिक मतों से विजयी-“विकास व सुशासन को जनता ने दिया आशीर्वाद”

20 फरवरी को मतदान के दिन करहल के कुल 371261 मतदाताओं में से 245071 मतदाताओं ने वोट डाल दिए थे। अखिलेश यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एसपी सिंह बघेल को 66247 मतों से हराया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More