गोरखपुर में सीएम योगी एक लाख से अधिक मतों से विजयी-“विकास व सुशासन को जनता ने दिया आशीर्वाद”

उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- 
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों के बाद विकासवाद की राजनीति के प्रतीक बनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जरूर उभरे हैं।विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे सीएम योगी ने गोरखपुर शहर सीट से न सिर्फ बड़ी जीत दर्ज की बल्कि 37 वर्ष बाद यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार की लगातार वापसी का इतिहास रच डाला। राज्य में फिर से भगवा लहराने के बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे सीएम योगी सभी कार्यकर्ताओं को इस बड़ी जीत की बधाई दी। इस दौरा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा।मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर शहर सीट पर बड़ी जीत के बाद शाम प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गुलाल लगाकर इस बड़ी जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड जीत के बाद भाजपा की सरकार बनने जा रही है। विकास और सुशासन को एक बार फिर से जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है।

जानिए चंद्रशेखर को कितने मिले वोट
सीएम योगी ने गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी सुभावती शुक्ला को 102399 मतों से हरा दिया है।गोरखपुर पर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर रावण ने भी थे। चंद्रशेखर रावण ने गोरखपुर सीट से पर्चा भरने के बाद लगातार बड़े-बड़े दावे किए। यहां तक कह दिया था कि 403 सीटों पर लड़ा रहा उनका मोर्चा और आजाद समाज पार्टी यूपी में बड़ी ताकत बनेगी और उनके बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी। लेकिन मतगणना के पहले राउंड से ही चंद्रशेखर के दावे फेल होते नजर आए। मतगणना समाप्त होने तक उन्हें मात्र 7454 वोट मिले।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More