EVM की सुरक्षा में सेंध, स्ट्रांग रूम परिसर में जा रही ARO की गाड़ी से छेनी, हथौड़ी और प्लास निकला
विधानसभा चुनाव के 5वें चरण की वोटिंग के बाद EVM को लेकर विवाद शुरू होने लगा है। सोमवार को लखनऊ में EVM की सुरक्षा को लेकर बड़ा हंगामा हुआ। स्ट्रांग रूम परिसर में जा रही अपर सिटी मजिस्ट्रेट (ARO) की गाड़ी से छेनी, हथौड़ी और प्लास निकला। इस पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

रमाबाई रैली मैदान में स्ट्रांग रूम
लखनऊ में रमाबाई रैली मैदान के भवन को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। वोटिंग के बाद EVM को यहीं पर सुरक्षित रखा गया है। सभी दलों के कार्यकर्ता यहां 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। जिनमें सपा कार्यकर्ताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। हालांकि यहां चारों तरफ पैरामिलिट्री का घेरा है। किसी को भी स्ट्रांग रूम तक जाने की इजाजत नहीं है।

Comments are closed.