सांसद एसपी सिंह बघेल के काफिले पर पत्थरों और लाठियों से हमला

आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल करहल विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। यहां से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मंगलवार शाम को जब भाजपा प्रत्याशी प्रचार करके लौट रहे थे, तो अतीकुल्लापुर गांव के पास पत्थरों और लाठियों से उनके काफिले पर हमला कर दिया गया था। इस मामले में थाना करहल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
करहल थाने में दर्ज कराई है रिपोर्ट 
बघेल ने थाना करहल में दो नामजद सहित 20-25 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध जानलेवा हमले, पथराव, फायरिंग का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार शाम गांव कबरई से करहल जा रहे थे। कबरई और अतीकुल्लापुर के बीच शाम 7:45 बजे खेतों में छिपे हुए सपा कार्यकर्ता, जोकि अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे, ने हमला कर दिया।
एक हमलावर ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि हमें उमाकांत यादव नगला बढ़ा कहते हैं। अपने बीटू नामक साथी को भी आवाज लगाई। इसके बाद मेरी और साथी संजय शर्मा की गाड़ियों को तोड़ दिया। जान से मारने की नीयत से फायर किया। सुरक्षाकर्मियों ने बलवाइयों को खदेड़ा। इस घटना से आसपास के गांवों में भी भय का माहौल व्याप्त हो गया है। यह लोग 20 फरवरी के मतदान को प्रभावित करना चाहते हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More