हाथो में बेड़ियाँ पहन चन्दा जुटाकर वोट माँग रहे निर्दलीय प्रत्याशी रामदास, पढ़े पूरी खबर

बेड़ियों में जकड़े हुए, हाथ में कटोरा और वोट के साथ नोट की मांग। ये हैं फिरोजाबाद सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रामदास। इनका वोट मांगने का तरीका अनोखा है। रामदास मजदूरों के नेता हैं। चूड़ियों का काम करते हैं। उनका कहना है, ‘मजदूरों का शोषण हो रहा है। इसलिए ये बेड़ियां तभी उतरेंगी जब मजदूर इन बेड़ियों से आजाद होंगे।’
प्रचार में वे कहते हैं, ‘अगर मैं चुनाव नहीं जीता तो मेरी बेड़ियां नहीं कटेंगी। मैंने अपने बच्चों से बोल दिया है कि इस बीच मैं मर भी जाऊं तो मेरी चिता को बेड़ियों सहित आग लगाएं।’ उनका कहना है, ‘मेरे पास चुनाव लड़ने के भी पैसे नहीं हैं, इसलिए लोगों से वोट के साथ नोट भी मांग रहा हूं। इन्हीं पैसों से चुनाव लड़ूंगा।’

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More