सपा सरकार बनी तो यश भारती सम्मान शुरू करने के साथ ही पुरानी पेंशन करेंगे बहाल : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को वादा किया कि सपा सरकार बनी तो यश भारती सम्मान शुरू करने के साथ ही पुरानी पेंशन फिर से बहाल की जाएगी। कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए पेंशन दी जानी चाहिए इसलिए सरकार बनने पर पेंशन बहाल की जाएगी। पुरानी पेंशन योजना के तहत 2005 से पूर्व कर्मचारियों को मिलने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यशभारती की तर्ज पर नगर स्तर पर नगर भारती सम्मान दिया जाएगा। यह सम्मान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिया जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनके आवास के पास तैनाती दी जाएगी। इसी तरह अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए योजनाएं लाएंगे। भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है इसलिए आउटसोर्सिंग को बढ़ा रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More