कानपुर में भाजपा नेत्री से छेड़खानी, एफआईआर दर्ज

कानपुर में भाजपा नेत्री से रेप के बाद अब दूसरी पदाधिकारी ने किदवई नगर थाने में छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने अपने जेठ पर मारपीट और छेड़खानी के साथ ही उत्पीड़न का आरोप लगाया है। किदवई नगर पुलिस एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
भाजपा नेत्री बोलीं…महीनों से जेठ कर रहा था अश्लीलता, लोकलाज के डर से थी चुप
किदवई नगर में रहने वाली भाजपा नेत्री ने आरोप लगाया है कि उनका संयुक्त परिवार है। जेठ गीतेश पांडेय उर्फ शंटी मौका पाते ही उनके साथ छेड़छाड़ करता है। भाजपा नेत्री लोक-लाज और बदनामी के डर से इसे महीनों से बर्दास्त कर रही हैं। आरोप है कि 5 जनवरी को सुबह 8:45 बजे जेठ अश्लील बात करते हुए अपने कमरे में बदनीयती से खींच ले गए। इसके बाद दरवाजा बंद करने का प्रयास किया तो वह चीखने लगी तो जेठ ने उन्हें थप्पड़ों से पीटते हुए गाली-गलौज करने लगा। किसी तरह उन्होंने भागकर खुद को सुरक्षित किया। इसके बाद उन्होंने पति को पूरे मामले की जानकारी दी और किदवई नगर थाने में जेठ के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज कराई।
एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह ने बताया कि पीड़ित भाजपा नेत्री की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिक जांच में उनके भाजपा नेता पति का मकान को लेकर भाइयों से विवाद सामने आया है। आरोप है कि भाजपा नेता ने अपने भाइयों को संपत्ति से बेदखल कर दिया है। इसी बात को लेकर भाइयों में विवाद भी चल रहा है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
BJP नेत्री ने दर्ज कराई थी रेप की एफआईआर
साउथ सिटी में ही रहने वाली एक भाजपा नेत्री ने एक युवक के खिलाफ रेप की एफआईआर कल्याणपुर थाने में दर्ज कराई थी। मामला दर्ज हुए 20 दिन से भी ज्यादा बीत गया लेकिन वह अपना बयान दर्ज कराने भी नहीं पहुंची। पुलिस ने उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। आरोपी ने अपनी सफाई में भाजपा नेत्री के खिलाफ भी कई अहम साक्ष्य दिए हैं। जिसमें उसने बताया है कि उसे साजिशन फंसाया गया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More