सूदखोरों से प्रताड़ित होकर महिला ने पिया जहर, हालत गंभीर

3 सूदखोरों के खिलाफ अधारताल में एफआईआर दर्ज

जबलपुर l अधारताल थाना क्षेत्र में तीन सूदखोरों से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या करने के उद्देश्य जहर पी लिया|महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है| सूदखोरों से प्रताड़ित महिला द्वारा जहर पीने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में तीन सूदखोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।

50 हजार रुपए 10% ब्याज पर लिए थे उधार 

अधारताल पुलिस ने बताया कि खेरमाई मंदिर के पास कटरा निवासी महेश रैकवार की बेटी 25 वर्षीय पूनम रैकवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी मां उमा रैकवार ने करीब 1 साल पहले सपना प्रजापति से 50 हजार रुपए 10% ब्याज पर उधार लिए थे| इसके अलावा काकुल प्रजापति से भी 10% ब्याज पर कुछ रुपए उधार लिए थे।

जिसके बाद अब तक सपना प्रजापति को ब्याज के रूप में करीब डेढ़ लाख रुपए दे चुके हैं| जबकि काकुल प्रजापति को भी 60 70 हजार रुपए ब्याज के रूप में दिए हैं|इसके बाद भी सपना प्रजापति काकुल प्रजापति एवं जितेंद्र उर्फ गोवर्धन कश्यप द्वारा रुपयों की मांग करते हुए लगातार परेशान कर प्रताड़ित किया जा रहा है।

महिला को करता था परेशान 

बताया जा रहा है कि काकुल की और से जितेंद्र उर्फ गोवर्धन कश्यप महिला को परेशान करता था| तीनों से प्रताड़ित होकर उसकी मां उमा रैकवार ने अनाज में रखने वाला जहरीला एम्पुल इंजेक्शन पी लिया| कुछ देर बाद उमा की हालत बिगड़ गई और उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी की तलाश की जारी :

जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है| पुलिस ने रिपोर्ट पर धारा 384 एवं 34 कर्जा एक्ट के तहत आरोपी सपना प्रजापति का कुल प्रजापति एवं जितेंद्र कश्यप के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपी सपना प्रजापति एवं जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है| फरार आरोपी काकुल प्रजापति की तलाश की जारी है|
मध्य प्रदेश जबलपुर से सुनील केवट की रिपोर्ट

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More