यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ब्राह्मणों को खुश करने की कोशिश कर रही है। इसी दिशा में ठाकुर माफिया पर कार्रवाई की तैयारी हो रही है। धनंजय सिंह पर इनाम दोगुना कर 50 हजार किया जा सकता है। STF बृजेश सिंह व अभय सिंह की भी कुंडली खंगाल रही है।
सूत्रों की माने तो पूर्वांचल से BJP सरकार ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। पहले नाम के तौर पर अंबेडकर नगर के कटेहरी से रहे ब्लॉक प्रमुख माफिया अजय सिंह सिपाही को गिरफ्तार कर मकान को कुर्क करने की तैयारी है। जौनपुर से बाहुबली सांसद रहे धनंजय सिंह के खिलाफ भी पहले से ही 25 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही यह नाम दोगुना होगा।आचार संहिता लगने से पूर्व ही पूर्वांचल के कम से कम 4 क्षत्रिय बाहुबली के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। साथ ही, बागपत जेल में 2018 में मारे गए क्षत्रिय समाज से रहे मुन्ना बजरंगी का नाम भी इस बार के चुनाव में जोर-शोर से उछालने की तैयारी है।
पूर्वांचल में लगातार बाहुबलियों का एक बड़ा दबदबा रहा है। मुख्तार अंसारी, बृजेश सिंह धनंजय सिंह, अभय सिंह, रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया व अजय सिपाही समेत ऐसे तमाम नाम हैं, जिनका दबदबा न कि सिर्फ उनके गृह जनपद, बल्कि पूरे हिंदुस्तान के कोने-कोने में रहा है। अपराधियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान को लेकर प्रशंसा भी कई बार सुनने को मिली। 1 विधायक के कथित पत्र या फिर बिकरु कांड में विकास दुबे व अन्य तमाम साथियों के हुए एनकाउंटर ने कुछ एक ब्राह्मण समाज के लोगों को आहत भी किया था।
Comments are closed.