सुधखोरो से प्रताड़ित युवक ने फंदे पर झूलकर दी जान, पीछे छोड़ा प्रताड़ना का सोसाइड नोट

जबलपुर राष्ट्रीय जजमेंट|  रांझी थाना क्षेत्र मुखर्जी चौक में रहने वाला युवक सुधखोरो की प्रताड़ना से इतना तंग आ गया कि उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करली,जहा अपनी मौत से पहले युवक ने अपने ऊपर हो रही प्रताड़ना का जिक्र कर एक सोसाइड नोट छोड़ा है,जिसमे उन सूदखोरो के नाम लिखे है जो आयेदिन युवक राकेश सिंह को रुपियो के लिए प्रताड़ित करते थे।

मृतक राकेश सिंह अपने परिवार से अलग रहकर मुखर्जी चौक में चाय की दुकान चलाता था,वही उसने सुनील सोनकर से 20 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे जिसकी एवज में वह ब्याज के रूप में लाखों रुपये दे चुका था बावजूद इसके सूदखोर सुनील सोनकर उससे एक लाख रुपये की मांग कर उसे शारीरिक और मानशिक रूप से परेशान कर रहा था,जिसके चलते राकेश ने अपने घर मे फांसी लगा कर आत्महत्या करली,

वही मृतक की बहन ने बताया कि राकेश काफी डिप्रेशन में था सुनील सोनकर उसे काफी प्रताड़ित करता था,वही मृतक की बहन ने बताया कि राकेश ने क्षेत्र में रहने वाले युवक अमित सराठे को 5 लाख रुपये अपनी जमा पूंजी उसके घर बनवाने को लिखा पढ़ी कर दिया था लेकिन अमित राकेश के रुपये लौटाने में आनाकानी कर रहा था,ऊपर से सुनील राकेश को आयेदिन मारपिट कर रहा जिसके चलते उसने अपनी जान दे दी,वही परिजनों पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

जहा पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए मृतक द्वारा लिखा गया सोसाइड नोट कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More